पटना शहर कई प्रमुख सड़कों द्वारा जुडा हूआ है, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग १९, ३०, ३१, और ८३ शामिल हैं। महात्मा गांधी सेतु, शहर को गंगा के पार हाजीपुर से जोड़ता है।
पटना दिल्ली से १०१५ किमी (६३१ मील) पूर्व, मुंबई से पूर्वोत्तर १८०२ किमी (११२० मील) और कोलकाता से ५५६ किमी (३४५ मील) उत्तर पश्चिम है। पटना और कई पड़ोसी शहरों के बीच लक्जरी बस सेवा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम और बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रदान की जाती है। ऑटो रिक्शा यहां परिवहन का एक लोकप्रिय तरीका है। रेडियो टैक्सी सेवाएं शहर की सीमा के साथ-साथ बाहरी इलाकों में भी उपलब्ध हैं।